Usefull blog

मुंह के छाले ठीक होने केघरेलू उपाय

  • गाय के दूध से बने दही में पका केला मिला कर खाने से छाले ठीक हो जाते हैं।
  • ग्लिसरीन में भुनी फिटकरी मिलाकर रूई की सहायता से छालों पर लगाएं और कुछ देर लार टपकने दें। ऐसा करने से छाले ठीक होगें।
  • सुबह उठने के साथ और रात को सोते समय छाछ से कुल्ला करें। छालों में आराम मिलेगा।
  • हल्दी को पानी में डालकर कुछ देर रखें। फिर इस पानी को छान कर कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
  • नीम की छाल को जलाकर सफेद कत्थे के साथ पीस कर छालों पर लगाने से छाले ठीक हो जाते हैं।
  • जामुन के कोमल पत्तों को पीस कर पानी में मिला कर कुल्ला करने से छालों में आराम मिलता है।
  • कत्था पानी में घोल कर गाढ़ा गाढ़ा छालों पर लगाएं। आराम मिलेगा।
  • पीपल की छाल और पत्तों को पीस कर छालों पर लगाने से छाले खत्म हो जाते हैं।
  • चमेली के पत्तों को चबा कर थूकने से छालों में आराम मिलता है।
  • आंवले का रस निकालकर छालों पर मुलायम हाथों से लगाएं और लार बहने दें। तीन चार बार इस्तेमाल के बाद छाले ठीक हो जाते हैं।
  • इलायची के दानों को पीस कर चूर्ण बना लें, भुनी हुई फिटकरी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर छालों पर लगाएं और लार टपकाएं। आपको आराम मिलेगा।
  • अमरूद की दो तीन छोटी पत्तियों को कत्था मिला कर खूब चबाएं। इससे पुराने से पुराने छाले दूर हो जाते हैं।

Published by sk41149198

This is sana khan from madhyapradesh I m a student of bechelor's degree programme.

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free