Jo log bohot preshan h apne pimples or acne k liye unke liye Ye blog bohot hi usefull sabit hoga kynki is me mene jitne b upaye muhase pimples door karne k liye btaye h wo sare kayi barso se pimples acne ko dur karne k liye ayurved me apnaye jate rahe hai. Sari remedies easy h or asani se milne wali hai ghar me gardens me or shops me or kafi affordable hain. Sabse achchi bat ye h ki ye sari remedies all skin types k liye hai.
चेहरे पर जामुन की गुठली को पानी में घिसकर लगाये मुँहासे दूर हो जायेंगे।
दही की बूँदें शहद में मिलाकर लेप बना ले और चेहरे पर लगले कुछ दिन तक यही करते रहे मुँहासे दूर हो जाते हैं।
बराबर मात्रा में तुलसी व पुदीने की पत्तियों को लेकर पीस लें और थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगले इससे मुहसो में एआरएम मिलेगा।
मुँहासों पर नीम के पेड़ की छाल को घिसकर लगाने से भी मुँहासों में आराम मिलता है।
जायफल और गाय का दूध मिलाकर मुँहासों पर लेप करना चाहिए।
हल्दी, बेसन का उबटन बनाकर चेहरे पर लगाने से भी मुँहासे दूर होते हैं।
नीम की पत्तियों के चूर्ण , मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें व इसे चेहरे पर लगाएँ।
नीम की जड़ को पीसकर मुँहासों पर लगाने से भी वे ठीक हो जाते हैं।
काली मिट्टी को घिसकर मुँहासों पर लगाने से भी मुँहासे खत्म हो जाते है।
एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऐसा एक हफ्ते तक करें। पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।
पुदीने की कुछ पत्तियों को मिक्सर में पीस लें।इसका पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर रात को सोने से पहले लगा लें या इसे छानकर जूस निकालकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।इससे मुहसे जल्दी ठीक हो जाते है।
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।दो मध्यम आकार के नींबू लेकर उनका जूस निकाल लें। नींबू के रस को कॉटन में भिगोकर चेहरे पर लगा लें। सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें।दिन में दो बार इसे तीन-चार दिनों तक लगाएं। पिंपल्स दूर हो जाएंगे।
लहसुन- लहसुन में एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए यह पिंपल्स को बहुत जल्दी दूर कर देता है।लहसुन की दो कलियां और एक लौंग पीस लें। इस पेस्ट को सिर्फ पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। ऐसा करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।
टूथपेस्ट- टूथपेस्ट का उपयोग दांतों को सफेद बनाने के लिए तो सभी करते हैं, लेकिन इसका उपयोग पिंपल्स को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है। रात को सोने से पहले पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाएं। सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। पिंपल्स पर इसका असर साफ दिखाई देगा।पिंपल्स पर सिर्फ सफेद टूथपेस्ट लगाना चाहिए।
भाप- भाप पिंपल्स का एक बढ़िया इलाज है। चेहरे पर भाप लेने से रोम छिद्र खुल जाते हैं। चेहरे की गंदगी दूर हो जाती है। जब भी पिंपल्स की समस्या हो, चार-पांच दिनों तक दिन में दो बार चेहरे पर भाप लें।पिंपल्स खत्म हो जाएंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा।
बर्फ- पिंपल्स को खत्म करने के लिए बर्फ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।बर्फ के टुकड़े को कॉटन में लपेटकर चेहरे पर हल्के से मसाज करें| तीन-चार दिन तक दिन में दो बार बर्फ से मसाज करने से पिंपल्स की ठीक हो जाएंगे।